अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
इन दिनों एक्टर, इंफ्लुएंसर फैजल शेख दो कारणों से चर्चा में हैं। पहला, वो शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं, अपनी कुकिंग स्किल्स दर्शकों को दिखा रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ उनके ब्रेकअप की खबर भी चर्चा में है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो में फैजल, फराह खान को अपनी पसंद के बारे में बताते नजर आए। फराह इस शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।
फैजल ने फराह खान को बताया कि उन्हें दिल्ली की चाट नहीं बल्कि मुंबई की चाट पसंद है। दरअसल, शो में चाट रेसिपी बनाने से जुड़ा एक खास एपिसोड शूट हो रहा था, इस मौके पर ही फैजल ने अपने खाने-पीने की पसंद का जिक्र किया।
चाट-पकौड़ी की बातचीत के दौरान फराह खान ने फैजल से पूछा, 'दिल्ली की गर्लफ्रेंड'? इतना बोलते ही फैजल ने कहा मैम ऐसी बात नहीं करते हैं। फैजल की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनका नाम एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा गया था। लेकिन अब इनके अलग होने की खबरें आ रही हैं।
सोनम कपूर का क्लासी लुक-शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा गुलाबी रंग का खुमार, देखिए तस्वीरें