21 लाख फॉलोअर्स वाली बेटी का स्कूल बंक करा देते हैं महेश बाबू
अमर उजाला
Mon, 26 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni
दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू की बेटी सितारा सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
सितारा की उम्र 12 साल है और उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन (21 लाख) फॉलोअर्स हैं, उनकी कुछ रील पर 50 मिलियन तक व्यूज आ जाते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni
सितारा के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनके पिता की ही तरह उनके भी कई चाहने वाले हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम@sitaraghattamaneni
महेश बाबू की लाड़ली ने एक साक्षात्कार के दौरान अपना स्कूल बंक करने की बात बताई थीं
Image Credit : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni
सितारा ने बताया था कि उन्हें अपने पिता के कारण स्कूल बंक करना पड़ता है
Image Credit : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni
इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिता महेश बाबू, जब काम में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपनी पत्नी को इस बात के लिए मनाते हैं कि सितारा को स्कूल ना भेजें, मां के मानने पर सभी लोग फैमिली के साथ समय बिताते हैं