अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाजूका' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
डिनो डेनिस के निर्देशन में बनी फिल्म इस फिल्म ने अपने सेंसरशिप की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
फिल्म को सर्टिफेकशन बोर्ड की तरफ से यूनिवर्सल फिल्म का प्रमाणपत्र मिला है।
ममूटी की यह आगामी फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके ट्रेलर में ममूटी को स्टाइलिश लुक में दिखाया गया है।
बात करें फिल्म की तो यह सिनेमाघरों में 10 अप्रैल के दिन रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म में ममूटी के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, नीता पिल्लई, बाबू एंटनी, ईश्वर्या मेनन, गायत्री अय्यर और दिव्या पिल्लई ने भी भूमिका निभाई है।
इससे पहले ममूटी को 'डोमिनिक एंड दे लेडीज पर्स' में देखा गया था।
ब्लैक फ्रॉक में टीना दत्ता ने बिखेरा हुस्न का जलवा, फैंस बोले- बॉर्बी डॉल