महमूद को मिलती थी लीड रोल वाले अभिनेता से ज्यादा फीस
अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
अभिनेता महमूद अली आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, उनका निधन 23 जुलाई, 2004 को हुआ था
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
महमूद ने कॉमेडी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी, उन्होंने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोग उन्हें कॉमेडी किंग कहने लगे
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
महमूद को पहली बार 1943 में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में काम करने का मौका मिला था, उनके पिता भी बॉम्बे टॉकीज में ही काम किया करते थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
घर की हालत ठीक नहीं होने के कारण महमूद अंडे बेचकर और टैक्सी चलाकर गुजारा किया करते थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
महमूद का जलवा समझने के लिए 'मैं सुंदर हूं' फिल्म का उदाहरण सबसे सटीक है, इस फिल्म के लिए महमूद को आठ लाख रुपये की फीस मिली थी, जबकि लीड रोल करने वाले विश्वजीत को 2 लाख रुपए मिले थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
महमूद ने मधु से शादी की थी, जो मीना कुमारी की बहन थी, दोनों चार बच्चों के माता-पिता थे, 1967 में दोनों का तलाक हुआ तो महमूद ने ट्रेसी अली से दूसरी शादी की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @mehmoodfc
बार्बी डॉल बन सारा अली खान ने गिराईं हुस्न की बिजलियां