अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान इस समय चर्चा में हैं, क्योंकि उनके घर में दो अनजान लोगों ने घुसने की कोशिश की है।
हाल ही में बॉलीवुड में विलेन के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता मुकेश ऋषि ने सलमान खान के बारे में बात की है।
मुकेश ऋषि ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके और बॉलीवुड के भाईजान के बीच कैसा रिश्ता है।
उन्होंने कहा, 'मैंने सलमान खान के साथ बंधन फिल्म में काम किया था। उनकी एक आदत थी कि वो शूटिंग के बाद हमेशा कहीं ना कहीं घूमने जाते थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो साथ में जिम भी जाते थे।'
इंटरव्यू के दौरान एक्टर मुकेश से पूछा गया कि सलमान खान का सेट पर मूड कैसा रहता है, क्या वह मूडी किस्म के हैं?
इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि नहीं उन्होंने सलमान को कभी गुस्से में नहीं देखा और वह लोगों से बहुत फ्रेंडली रहते हैं।
आगे बातचीत में एक्टर ने बताया कि जब लोग काम करना और मिलना बंद कर देते हैं, तो रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। लेकिन सलमान भाई के साथ ऐसा नहीं, लोग उन पर गलत आरोप लगाते हैं।
इसके अलावा बातचीत में उनसे पूछा गया कि उन्होंने सलमान के साथ कभी पार्टी की है, तो उन्होंने कहा कि हां दोनों में साथ में शराब भी पी है।
सुहाना ने हॉट लुक्स से इंटरनेट पर लगाई आग, देखें 10 यादगार तस्वीरें