अमर उजाला
Fri, 31 May 2024
पंकज त्रिपाठी जल्द ही 'स्त्री 2' फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है
पंकज त्रिपाठी अपने अब तक के करियर में कई तरह के किरदार अदा कर चुके हैं, लेकिन एक बार वो ऐसा किरदार निभा रहे थे, जिसे करते हुए वो बेहोश हो गए थे
मैशेबल इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में पंकज ने बताया था कि इस फिल्म के एक दृश्य में उन पर चाकू से वार किया जाता है, इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी सांस को रोक लिया था
इसका नतीजा ये हुआ कि वो दो से चार सेकंड के लिए बेहोश होकर गिर पड़े थे
उस साक्षात्कार में पंकज बताते हैं कि अगर कोई उस सीन को गौर से देखेगा तो पाएगा कि उनकी आंखें लाल हो रखी है
पैपराजी के सामने विराट ने अनुष्का को दिया इस चीज का क्रेडिट