साइलेंट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर
अमर उजाला
Sat, 20 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
अभिनेत्री जूही बब्बर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 20 जुलाई, 1979 को यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ था
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
जूही बब्बर दिग्गज अभिनेता राज बब्बर की बेटी हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
जूही के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में 'काश आप हमारे होते' से अपने करियर की शुरूआत की थी, इसमें सोनू निगम ने भी काम किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म 'यारां नाल बहारां' फिल्म में अभिनय किया था, जूही 'फर्रे', 'फराज', 'इट्स माय लाइफ' और 'अय्यारी' में भी काम कर चुकी हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
जूही के करियर की एक खास बात यह है कि वो मूक फिल्म 'रिफ्लेक्शनस' में भी काम कर चुकी हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
जूही ने साल 2007 में निर्देशक बेजॉय नांबियार से पहली शादी की थी, 2009 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे, इसके बाद उन्होंने 2011 में 'क्राइम पेट्रोल' से पहचान बनाने वाले अभिनेता अनूप सोनी से विवाह किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @juuhithesoniibabbar
25 साल पहले करीना ना नहीं कहतीं तो ऐश्वर्या के साथ नहीं दिखते सलमान