रणवीर सिंह ने जिस फिल्म को ना कहा, उसने कमाए थे 377 करोड़ रुपये
अमर उजाला
Sun, 14 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh
रणवीर सिंह जल्द ही 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है, यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh
रणवीर अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कर चुके हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था
Image Credit : PTI
हालांकि, एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था और उसी फिल्म ने रिलीज होने के बाद टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कबीर सिंह' की, इसके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आईड्रीम मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पहले रणवीर सिंह को अप्रोच किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh
लेकिन रणवीर को फिल्म की कहानी काफी डार्क लगी थी, जिसके चलते उन्होंने फिल्म को ना कह दी थी, इसके बाद संदीप ने शाहिद कपूर को चुना
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh
सैकनिल्क के मुताबिक, 'कबीर सिंह' ने वर्ल्डवाइड 377 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और भारत में 278.80 करोड़ रुपये कमाए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
अनंत की शेरवानी पर लगे ब्रोच की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश