अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
आज शनिवार के दिन पूरे देश में हनुमान जयंंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर जानेंगे उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर हनुमान का किरदार निभाया है।
इशांत भानुशाली ने बाल हनुमान का किरदार निभाया था। टीवी सीरियल 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में उन्होंने शानदार रोल किया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया था।
टीवी सीरियल 'सिया के राम' में दानिश अख्तर ने हनुमान का किरदार निभाया था, जो एक मुस्लिम समुदाय से आते हैं। अभिनेता के इस रोल को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।
दारा सिंह ही नहीं, बल्कि उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने भी हनुमान का किरदार निभाया है। विंदू दारा सिंह ने टीवी सीरियल 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाया था।
साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री राम हनुमान' में एसएन त्रिपाठी ने बजरंगबली का किरदार निभाया था। उस वक्त में भी अभिनेता के अभिनय के काफी सराहना हुई थी।
'संकटमोचन महाबली हनुमान' में निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में नजर आए थे। इस रोल के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की, लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी।
टीवी पर प्रसारित हुए रामानंद सागर की 'रामायण' में दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। दारा सिंह की शारीरिक बनावट और दमदार आवाज ने हनुमान के किरदार को जीवंत कर दिया था।
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरूष' में देवदत्त नाग ने हनुमान का किरदार निभाया था। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
'कांतारा' जैसी धमाकेदार फिल्म देने वाले ऋषभ शेट्टी अब 'जय हनुमान' फिल्म में हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म में उनका शानदार लुक सामने आ चुका है।
रश्मिका का नटखट अंदाज और मौनी का ग्लैमरस लुक