अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
कंगना रनौत ने बॉलीवुड को 'मणिकर्णिका', 'गैंगस्टर' और 'क्वीन' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। कंगना उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो थियेटर की दुनिया से आईं हैं। एक्टिंग में कदम रखने से पहले कंगना ने 'अस्मिता' थियेटर में काम किया।
नवाजुद्दीन की फिल्में जिसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'सेक्रेड गेम्स' और 'मंटो' शामिल है बहुत मशहूर हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि उनके काम में उनके थियेटर के अनुभव का बड़ा अहम रोल है। उन्होंने दिल्ली में सात साल तक थियेटर में काम किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक किया।
इरफान खान ने बॉलीवुड को 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर' और 'मदारी' जैसी फिल्में दी थीं। उन्होंने अमेरिकन और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया था। खान ने दिल्ली के थियेटर स्कूल 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' में एक्टिंग की पढ़ाई की। 2020 में उनका निधन हो गया।
राजकुमार राव ने बॉलीवुड को 'न्यूटन', 'शाहिद' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। दिल्ली में पढ़ाई करते हुए राजकुमार ने थियेटर में काम किया था।
मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में एक मशहूर अभिनेता हैं। उनकी फिल्में 'सत्य मेव जयते' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' काफी मशहूर हैं। एक वक्त ऐसा था जब मनोज बाजपेयी बिहार में नुक्कड़ नाटक करते थे। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की।
पंकज त्रिपाठी की फिल्में 'ओह माय गॉड 2', 'न्यूट' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' काफी मशहूर हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले पंकज ने एक लंबा वक्त थियेटर के काम में गुजार। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कई नाटक किए।
चंदन रॉय को 'कमीने' और 'आश्रम' में देखा गया। जब वह दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ते थे तो वह थियेटर के जरिए अपनी कला को निखार रहे थे।
एक फोटो से मिला था 'कृष 4' का आइडिया, जानिए नौ साल से क्यों अटकी थी फिल्म