इन कलाकारों ने खिलाड़ी बनने के लिए ली थी कड़ी ट्रेनिंग

अमर उजाला

Sat, 27 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan/@priyankachopra/@faroutakhtar

पेरिस ओलंपिक 2024 शुरु हो चुका है, हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर के खेलप्रेमी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पदक चूमते हुए देखना चाहेंगे

Image Credit : PTI

फिल्मी परदे पर अब तक कई कलाकार खिलाड़ी का रोल अदा कर चुके हैं और इनमें आमिर खान, इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है, इन सभी ने अपने किरदार के लिए खूब पसीना बहाया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

आमिर खान ने 'दंगल' फिल्म में पहलवान महावीर फोगट का रोल किया था, जिसके लिए उन्होंने कुश्ती सीखी थी, साथ ही अपनी ट्रेनिंग में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और तैराकी भी की थी और गठीला शरीर तैयार किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

इरफान खान ने 'पान सिंह तोमर' फिल्म में एथलीट पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी, उन्होंने स्टीपलचेज की ट्रेनिंग लेने के साथ-साथ अपने शरीर पर खूब मेहनत की थी ताकि वो परदे पर फुर्तीले दिख सके

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मैरी कॉम का किरदार निभाने के लिए वेट ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया था और अपनी डाइट भी बदली थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

फरहान अख्तर ने 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह का रोल किया था, जिसके लिए उन्होंने रनिंग से लेकर वेटलिफ्टिंग तक की कड़ी ट्रेनिंग ली थी, रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 13 महीने तक ट्रेनिंग ली थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

मीका सिंह के साथ कोजी हुईं निक्की तंबोली, दिए किलर पोज

इंस्टाग्राम @kingmikasinghfanpage
Read Now