ऋतिक रोशन से पहले इन एक्टर्स ने भी निर्देशन में आजमाया हाथ, जानें कौन हुआ पास और फेल?

अमर उजाला

Fri, 28 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @hrithikroshan

हाल ही में राकेश रोशन ने अपने बेटे अभिनेता ऋतिक रोशन को आगामी फिल्म 'कृष 4' के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसमें वह बतौर मुख्य अभिनेता भी होंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम-hrithikroshan

आज जानेंगे उन एक्टर्स के बारे में, जो निर्देशन की दुनिया में रख चुके हैं कदम।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आमिर खान 

आमिर खान सिर्फ अपने अभिनय के लिए नहीं पहचाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अभिनेता ने 2007 में आई 'तारे जमीन पर' फिल्म से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने बतौर एक्टर भी काम किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Image Credit : फोटो- यूट्यूब

अरबाज खान

अरबाज खान ने 2012 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दबंग 2' से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कियाथा, जो 'दबंग' फिल्म की सीक्वल थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, इसने कुल 253.54 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अजय देवगन

अभिनेता ने 2008 में आई फिल्म 'यू मी और हम' से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था। अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने बतौर एक्टर काम किया था और उनके साथ काजोल मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा अभिनेता ने 'शिवाय', 'रनवे' और 'भोला' का भी निर्देशन किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@ ajaydevgn

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था और सेमी हिट रही थी। इसके अलावा कंगना ने 'इमरजेंसी' फिल्म की भी निर्देशन किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शाह ने साल 2008 में आई फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। अभिनेता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक साल 2024 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उनकी डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' थी, जिसने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी वर्षगांठ मनाई है। आपको बताते चलें कि रणदीप इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @randeephooda

ऑफ शोल्डर ड्रेस में भोजपुरी एक्ट्रेस ने दिखाए हुस्न के जलवे

इंस्टाग्राम @nehamalik335
Read Now