अमर उजाला
Sat, 16 August 2025
बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो था। 1988 में प्रसारित हुए इस शो में नितीश भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी, जिन्हे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
रामनंद सागर द्वारा निर्मित 'श्री कृष्ण' धारावाहिक में सर्वदमन डी बैनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। अभिनेता के इस किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।
रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्ण' में स्वप्निल जोशी ने भी भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। अभिनेता युवा कृष्ण के रूप में नजर आए थे।
साल 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी के निर्देशन में 'महाभारत' सीरियल रिलीज हुआ था। इसमें सौरभ राज जैन ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उनकी मुस्कान और गीता के संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया था।
साल 2018 में 'राधाकृष्ण' टीवी सीरियल आया था। इसमें सुमेध मुद्गलकर ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। अभिनेता के किरदार ने दर्शकों को आकर्षित कर लिया था और उनकी सरल-सहज मुस्कान और संवाद को लोगों ने काफी पसंद किया था।
टीवी सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' में सौरभ पांडे ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस किरदार ने उन्हें काफी पहचान दिलाई।
साल 2011 में टीवी पर 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' सीरियल प्रसारित हुआ था। इसमें भगवान कृष्ण की भूमिका विशाल करवाल ने निभाई थी।
रवीना टंडन ने दिल्ली के आवारा कुत्तों के लिए की आजादी की मांग