इन सितारों ने ठुकराया था हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर, दो को तो ऑस्कर भी मिला था

अमर उजाला

Sat, 15 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

कई बॉलीवुड सितारे हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं और लगभग सभी की इच्छा भी होती है कि वो अपनी इंडस्ट्री से बाहर भी काम करें

Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

कई बार तो मौका मिलते ही बात भी बन जाती है, लेकिन कई बार किसी न किसी वजह से काम हाथ से निकल जाता है या फिर खुद ही अपने हाथ पीछे खींचने पड़ते हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान को इस फिल्म में अनिल कपूर द्वारा निभाए गए रोल को करने का ऑफर मिला था, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था 

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

ऋतिक रोशन भी हॉलीवुड की एक फिल्म में काम करने से इनकार कर चुके हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 'पिंक पैंथर 2' में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते वो इस फिल्म में काम नहीं कर पाए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @hrithikroshan

इरफान खान ने भी एक बार एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने से मना कर दिया था, उन्हें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंटरस्टैलर' में काम करने का मौका मिला था, इसने बेस्ट विजुअल इफैक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के सातवें भाग में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन दिनों वो 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त थीं, इसलिए वो काम नहीं कर पाई थीं

Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

ये सितारे तलाक के बाद भी हैं एक-दूसरे के दोस्त

इंस्टाग्राम
Read Now