60-70 ही नहीं इस अभिनेता ने 87 की उम्र में अभिनय की दुनिया में लगाई दहाड़

अमर उजाला

Sat, 1 March 2025

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारें हैं, जिनके लिए उम्र मायने नहीं रखती है। वो 70 साल के होने के बावजूद सिनेमाई परदे पर कमाल करते दिख रहे हैं।

Image Credit : यूट्यूब

आइए जानते हैं ऐसे ही दिग्गज कलाकारों के बारे में, जिन्होंने उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनय की दुनिया में मचा रखा है कमाल।

Image Credit : यूट्यूब

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय 82 साल के हैं। बिग बी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898’ में अभिनय किया था। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अभिनय की दुनिया में छाए हुए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

शबाना आजमी

शबाना आजमी भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं। यह एक्ट्रेस इस समय 74 साल की हैं। इस उम्र में भी अभिनेत्री कई फिल्मों में काम कर रही हैं। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह ‘डब्बा कार्टेल’ वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

Image Credit : यूट्यूब

रजनीकांत

अभिनय की दुनिया में रजनीकांत एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्टर रजनीकांत इस समय 74 साल के हैं। साल 2023 में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की थी। पिछले साल 2024 में रजनीकांत ‘वेट्टैयन’ फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।

Image Credit : यूट्यूब

धर्मेंद्र

25 साल की उम्र में सिनेमा की दुनिया में डेब्यू करने वाले अभिनेता धर्मेंद्र अब 89 बरस हो गए हैं। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में वह अभिनय करते नजर आए थे।

Image Credit : यूट्यूब

नाना पाटेकर

अभिनेता नाना पाटेकर के अभिनय को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। उन्होनें उम्र के मामल में 74 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उम्र के बाद भी नाना ने पिछले साल 2024 में अनिल  शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वनवास’ में काम किया था।

Image Credit : यूट्यूब

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ पहले दिन ही दिखी पस्त, लाखों में सिमटी कमाई

इंस्टाग्राम
Read Now