सास-बहू वाले शो में काम करना चाहती हैं अहाना कुमरा बॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा जल्द ही वेब सीरीज 'मिक्सचर' में दिखाई देंगी इस सीरीज में उनके साथ अनुष्का रंजन ने भी अभिनय किया हैं, यह सीरीज एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहाना कुमरा ने एक साक्षात्कार में बातचीत करते हुए टीवी सीरियल में काम करने की इच्छा जताई हैं अहाना का कहना है कि जब वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो जाती है तो नया काम खोजना पड़ता है लेकिन टीवी सीरियल लंबे समय तक चलते रहते हैं अहाना ने कहा कि टीवी में बढ़िया पैसा मिलता है और वो खुद सास-बहू वाले शो में काम करना चाहती हैं d