अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
फ्रांस में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के कलाकार शिरकत कर रहे हैं।
पर्यावरण की पैरोकार और अभिनेत्री आरुषि निशंक ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया और एक शानदार संदेश दिया।
आरुषि के ड्रेस की खासियत यह थी कि वह पारंपरिक कढ़ाई के साथ आधुनिक टिकाऊ डिजाइन का सुंदर संगम था, जो पिंक कलर की थी।
आरुषि की पोशाक ने प्रकृति से जुड़ाव और जीवन की ऊर्जा को दर्शाया। यह परिधान जीरो-वेस्ट कटिंग तकनीक से तैयार किया गया था, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। इस ड्रेस में इस्तेमाल की गई सामग्री नैतिक रूप से प्राप्त और टिकाऊ रूप से तैयार की गई थी।
इस लुक के माध्यम से आरुषि ने यह साबित किया कि पर्यावरण के अनुकूल फैशन भी ग्लैमरस और स्टाइलिश हो सकता है। अभिनेत्री के इस ड्रेस ने वहां मौजूद सभी व्यक्तियों का दिल जीत लिया।
एक्ट्रेस ने कहा कि फैशन महोत्सवों को भी धरती को बचाने की मुहिम से जोड़ा जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक ऐसी व्यवस्था भी फैशन उद्योग में बननी चाहिए, जिसमें फैशन के चक्रीय उपयोग से न सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा हो सके बल्कि दुनिया भर में ग्लैमर जगत के लोगों के बीच अपनी धरती को बचाने का एक ठोस संदेश भी प्रसारित हो।
आरुषि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में भी एक सम्मेलन में सम्मिलित हुईं थीं, जहां उन्होंने कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी किसी भी देश के लिए एक ज्यादा टिकाऊ और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में रास्ता खोल सकती है।
प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे ? कपल की रोमांटिक तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास