अमर उजाला
Sat, 17 February 2024
टीवी की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अभिनय में करियर बनाने से पहले एयर होस्टेस थीं
सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ से लाइमलाइट में आईं आकांक्षा पुरी एक इंटरनेशनल एयरलाइंस में केबिन क्रू का हिस्सा थीं
कई फिल्मों और सीरियल्स में काम करने वाली नंदिनी सिंह अभिनय में आने से पहले एक एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर बहू हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं और उन्होंने इसका कोर्स भी किया था, लेकिन बाद में वे अभिनेत्री बन गईं
बिग बॉस विजेता और टीवी की 'सिमर' दीपिका कक्कड़ ने इंडस्ट्री में आने से पहले बतौर एयर होस्टेस अपने करियर की शुरुआत की थी
नेहा सक्सेना अभिनय की दुनिया में आने से पहले एयर होस्टेस रह चुकी हैं
इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे