दिग्गज अभिनेत्री अमरदीप झा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं, अमरदीप का जन्म 14 जून, 1960 को हुआ था
Image Credit : यूट्यूब @Zee TV
शादी के कुछ ही समय बाद उनके पति का निधन हो गया था, उनकी एक बेटी है, जिसका नाम श्रेया झा है
Image Credit : Vinod Chopra Productions
अमरदीप ने अपने करियर की शुरूआत साल 1997 में 'अमानत' टीवी सीरियल से की थी, अगले ही साल उन्होंने 'दुश्मन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था
Image Credit : यूट्यूब @Zee TV
उन्होंने 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'लज्जा', 'देवदास', 'सत्ता', 'नैना', 'पीके', 'थ्री इडियट्स', 'मर्डर 2', 'जय मम्मी दी', 'मिमी' और 'डंकी' समेत कई फिल्मों में काम किया है
Image Credit : Vinod Chopra Productions
अमरदीप अपने एक्टिंग करियर में कई बार मां और दादी का किरदार अदा कर चुकी हैं, 'थ्री इडियट्स' में उनके द्वारा निभाए गए मां के छोटे से किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था, बाद में उसे मीम के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया था
Image Credit : यूट्यूब @Colors TV
अमरदीप 'सिंदूर तेरे नाम का', 'बा बहू और बेबी', 'मेरा नाम करेगी रोशन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'अमृत मंथन', 'लाखों में एक', 'नजर', 'इश्क का रंग सफेद' और 'सुमित संभाल लेगा' समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं
Image Credit : यूट्यूब @Zee TV
शादी में परफॉर्म करने के इतने रुपये लेते हैं प्रीतम