अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस इटली में छुट्टियां मनाती दिख रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि इटली में शानदार जीवन बिताते हुए।
एक तस्वीर में एक्ट्रेस खूबसूरत वादियों का अनुभव करती दिख रही हैं। साथ ही वह नीले समुद्र में खोई हुई दिखाई दे रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में वह बोट से नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं। इसमें अभिनेत्री गाउन पहने नजर आ रही हैं।
शेयर की गई अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस इटली के व्यंजनों का स्वाद लेती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में अभिनेत्री सीढ़ियों पर खड़ी होकर फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के आस-पास के नजारे हरे-भरे वातावारण में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
अगर अभिनेत्री के काम की बात करें तो वह इस समय अपनी फिल्म 'केसरी 2' से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने दिलरीत गिल की भूमिका अदा की है।
अप्रैल महीने में सामंथा के लिए क्या रहा खास? तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया