अमर उजाला
Fri, 9 May 2025
बॉर्डर पर लगातार बढ़ती टेंशन के बीच गुरुवार रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों में 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया।
इंडियन आर्मी के इस जज्बे को कई सेलेब्स सलाम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा ने आर्मी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने लिखा- 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी हैं, जिन्होंने इस मुश्किल समय में हीरो की तरह हमारी रक्षा की है।’
अनुष्का ने आगे लिखा, ‘उनके और उनके परिवारों के किए गए बलिदान के प्रति हार्दिक आभार...जय हिंद।'
अनुष्का के इस पोस्ट पर उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया। विराट ने लिखा- जय हिंद।
इसके अलावा विराट ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर सेना के लिए एक पोस्ट लिखा और उन्हें सलाम किया।
विराट-अनुष्का के इन पोस्ट्स पर फैंस ने जमकर अपने मिक्स्ड रिएक्शन्स दिए हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'पाकिस्तान के लिए तो कोहली को बैट की जगह राफेल दे दो अकेला ही उड़ा देगा।'
बता दें अवनीत कौर की पिक्चर लाइक करने के बाद कोहली सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।
कंगना रनौत से लेकर आमिर खान तक ने सेना का बढ़ाया हौसला, आमिर बोले- आतंक बर्दाश्त नहीं…