अमर उजाला
Sun, 22 September 2024
मराठी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री दुर्गा खोटे की जिंदगी दर्द और तकलीफों से भरी रही
उनकी कहानी किसी को भी झकझोर देने वाली है
वह अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं
लेकिन उनके जीवन में दुख भी बहुत थे
पहले उनका पति उन्हें इस दुनिया में अकेला छोड़कर चले गए फिर बेटा
14 जनवरी 1905 को मराठी ब्राह्मण परिवार में दुर्गा खोटे का जन्म हुआ था
जिस समय महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता था उस समय दुर्गा खोटे ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया
17 साल के उम्र में उनकी शादी हुई और 26 साल की उम्र में उनके पति का निधन हो गया
जब वह 40 वर्ष की थीं तब उनके बेटे का भी निधन हो गया
बावजूद इसके उन्होंने खुद को एक शानदार अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया
उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्में कीं
दुर्गा खोटे ने 'मुगल-ए-आजम', 'अमर ज्योति', 'बिदाई', 'भरत मिलाप', 'हमलोग', 'बावर्ची' जैसी फिल्मों में काम किया है
दुर्गा खोटे ने 22 सितंबर 1991 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया
पहली फिल्म से ही मशहूर हो गई थीं रंजीता कौर