कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने किसे कहा- अल्लाह तुम्हारा भला करे? इन दिनों अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं, वो कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं हिना खान लगातार अपनी सेहत और अपनी दिनचर्या से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं इस मुश्किल वक्त में कई लोग हिना खान के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ मांग रहे हैं हिना ने हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रेमी के साथ एक फोटो शेयर की इस तस्वीर में हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी दोनों ही काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं इस तस्वीर के साथ हिना ने रॉकी जायसवाल को अपनी मजबूती बताते हुए लिखा कि रॉकी तुम बहुत बढ़िया हो, अल्लाह तुम्हारा हमेशा भला करें ्