24 साल पहले 'मिर्जापुर' की माधुरी को बिना ऑडिशन दिए ही मिल गया था काम वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में सीएम माधुरी यादव का किरदार निभाकर ईशा तलवार ने अपनी पहचान बना ली हैं दर्शक ईशा तलवार के काम की तारीफ कर रहे हैं बहुत कम लोग जानते होंगे कि ईशा तलवार, करीब 24 साल पहले अनिल कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं दरअसल, साल 2000 में अनिल कपूर की एक फिल्म आई थी- 'हमारा दिल आपके पास है', जिसमें ऐश्वर्या राय ने भी काम किया था इस फिल्म में ईशा तलवार बतौर बाल कलाकार दिखाई दी थीं, जो ऐश्वर्या के किरदार की छोटी बहन होती हैं खास बात यह है कि बिना ऑडिशन दिए ही ईशा को इस फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था, यह बात उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक साक्षात्कार में बताई थी d