अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर अपने अलग अंदाज और फैशस सेंस से जलवा बिखेरने का काम करती रहती हैं।
मुंबई में चल रहे एक आयोजन में जान्हवी कपूर रैंप वॉक करती दिख रही हैं।
इसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर की थाई स्लिट स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आ रही हैं।
इस स्टाइलिश ड्रेस के साथ जान्हवी हाई हील्स की सैंडिल भी पहने हुई हैं। साथ ही अभिनेत्री की हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
एंट्री करते समय एक्ट्रेस ड्रेस के साथ एक गाउन ऊपर से पहने नजर आ रही हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे उतार दिया था।
इसके साथ ही वह कई कातिलाना पोज देती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जान्हवी के अलावा भी बॉलीवुड के कई सितारे रैंप वॉक करने पहुंच रहे हैं और अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आईं नेहा कक्कड़, कहा- मां दुर्गा उनके साथ हैं