अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
करिश्मा कपूर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। कई और एक्ट्रेसेस ने भी अपनी तस्वीरें आज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मौनी रॉय ने एक सफेद साड़ी में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। वह जल्द ही फिल्म 'द भूतनी' में नजर आएंगी।
आज सामंथा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अपनी एक पिक्चर को सोशल मीडिया पर साझा किया।
रुबीना दिलैक का चुलबुला अंदाज दर्शकों को देखने को मिला। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
प्रीति जिंटा ने अपने पति के साथ एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
अनन्या पांडे ने अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। फिल्म 'केसरी 2' में की गई अच्छी एक्टिंग के लिए वह सराही जा रही हैं।
भूमि पेडनेकर अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'रॉयल्स' का प्रमोशन पूरी स्टार कास्ट के साथ कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सीरीज की कास्ट के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है।
अवनीत कौर ने पेरिस वैकेशन की अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
काजोल ने आज अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की एक्ट्रेस से दर्शकों को रूबरू करवाया। साथ ही इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के साथ एक तस्वीर भी साझा की।
दिशा पाटनी ने अपना एक हॉट लुक फैंस के साथ शेयर किया है।
10 तस्वीरों में देखिए पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह, किसके लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल? जानिए