अमर उजाला
Tue, 2 July 2024
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था, जो अभी तक जारी है, इसे 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में उतारा गया था
'कल्कि 2898 एडी' अब तक 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार कर चुकी है
इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन समेत कई कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदारों ने तो लोगों का ध्यान खींचा ही, साथ ही साथ एआई से लैस कार बुज्जी भी दर्शकों को लुभाने में पीछे में नहीं रही
बुज्जी कार के लिए अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपनी आवाज दी है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुज्जी कार का वजन छह टन है
वर्ल्ड बैंक की कर्मचारी ने क्यों किया कालीन भैया को फोन?