अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने रेत के साथ खेलते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
रेड बिकनी में कृति ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए मंडे मंत्र भी लिखा है और बताया है कि क्या करना चाहिए।
अभिनेत्री ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “मंडे मंत्र: धूप का आनंद लें, रेत को अपनी उंगलियों से फिसलने दें और हमेशा-हमेशा उसी से शादी करें जो आपके सबसे अच्छे एंगल्स को जानता हो।”
तस्वीरों को साझा करते हुए कृति ने सन किस्ड, बीच वाइब्स और मंडे मोटिवेशन जैसे हैशटैग भी दिए हैं।
इन तस्वीरों में कृति काफी खुश नजर आ रही हैं। वो हर फोटो में अलग-अलग पोज दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं।
दो दिन पहले यानी 15 मार्च को अभिनेत्री ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। कृति ने 15 मार्च 2024 को अभिनेता पुलकित सम्राट से शादी की थी।
अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, “हमारी शादी भावुकतापूर्ण थी, लेकिन उसके बाद से जीवन किसी पार्टी से कम नहीं रहा।”
पिंकसिटी जयपुर में होगा ‘जाट’ का ट्रेलर लांच इवेंट