अमर उजाला
Fri, 2 August 2024
अभिनेत्री हिना खान जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, वे कैंसर से जूझ रही हैं
वे मजबूती से खड़े होकर कैंसर को मात देने की तैयारी में हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कई तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है
हाल ही में हिना ने अपने बाल काटकर छोटे किए थे, लेकिन अब उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है
हिना से पहले भी कई अभिनेत्रियां कैंसर से जंग लड़ते हुए इलाज के दौरान अपना सिर मुंडवा चुकी हैं
सोनाली बेंद्रे को 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर हो गया था, उन्होंने भी इलाज के दौरान अपना सिर मुंडवाया था
मनीषा कोइराला भी कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं, ओवेरियन कैंसर के दौरान उन्होंने सिर मुंडवाया था
महिमा चौधरी भी कैंसर से जंग लड़ते हुए अपना सिर मुंडवा चुकी हैं
तूफानों से टकराने को तैयार सुष्मिता, योद्धा बनीं आईं नजर