अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरें में अभिनेत्री हरे-भरे पेड़ पौधों के बीच में घूमती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री खुले बालों संग इस वातावरण की ताजगी और खूबसूरती का आनंद लेती दिख रही हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस कुछ फूलों से खेलती हुई भी दिख रही हैं और अलग-अलग पोज में फोटोज भी क्लिक करा रही हैं।
शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेत्री खुद कैमरे से फूलों की फोटो क्लिक करती दिख रही हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि ड्रीम गर्ल।
मृणाल ठाकुर के करियर की बात करें तो उन्हें ‘सुपर 30’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों से जाना जाता है।
कान में दिखा अनुष्का सेन का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें