अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
अभिनेत्री प्राजक्ता कोली लंबे समय से रिलेशन के बाद अब अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से शादी करने वाली हैं।
इस शादी के लिए आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी मेंहदी की तस्वीरें एक्ट्रेस न सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शेयर की गई तस्वीरों में दोनों हंसते-खिलखिलाते दिख रहे हैं। साथ ही इनका रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है।
प्राजक्ता लाल रंग के सूट में दिख रही हैं, वहीं वृषांक सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस परिवार के साथ इस मेंहदी समारोह को एंजाय करती हुई नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री प्राजक्ता कोली को हाल ही में ‘मिसमैच्ड’ के तीसरे सीजन में देखा गया था।
टीवी शो ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ की टीम ने किया रीयूनियन