अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
राशा थड़ानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने पेरिस से साझा किया है, जो उनकी पुराने दिनों की फोटोज हैं।
शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस लॉन्ग कोट के साथ ब्लू जींस पहने दिख रही हैं। वहीं, हाथ में राशा ने ब्लैक कलर का हैंड बैग ले रखा है।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री पेरिस की सड़कों पर एंजाय करती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में एक्ट्रेस पेरिस के किसी रेस्तरां में नजर आ रही हैं, जहां मिरर में अपने फोन से सेल्फी लेती दिख रही हैं।
साझा की गई तस्वीरों को यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि वाह मेरी प्यारी गर्ल।
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देखो एटीट्यूड जैसे रवीना टंडन की बेटी हो।
‘हंट’ से लेकर ‘फियर स्ट्रीट’ तक इस वीकेंड ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और सीरीज