अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
अभिनेत्री साई ताम्हणकर की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ने मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों से खूब नाम कमाया है। आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में।
'अग्नि' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और साई ताम्हणकर थीं। फिल्म की कहानी आपसी मतभेदों पर आधारित है।
'भक्षक' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा के अलावा साई ताम्हणकर थीं। फिल्म में देह व्यापार के बारे में दिखाया गया है।
2022 में रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म में कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन से उपजे हालात के बारे में दिखाया गया है।
2021 में रिलीज हुई 'मिमी' साई ताम्हणकर की कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक सरोगेट मदर पर आधारित है। इसमें उसकी मुश्किलों को दिखाया गया है।
'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में साई ताम्हणकर के अलावा मृणाल ठाकुर थीं। फिल्म में देह व्यापार में फंसी लड़की की कहानी दिखाई गई है।
अब देखना होगा कि साई ताम्हणकर की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' कितनी अच्छी चल पाती है और वह उसमें कितनी अच्छी अदाकारी कर पाती हैं।
जन्नत जुबैर ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें और हो गईं ट्रोल, जानिए क्यों?