सई मांजरेकर ने बताई गुरु रंधावा के साथ वायरल फोटो की सच्चाई अभिनेत्री सई मांजरेकर पिछली बार औरों में कहां दम था फिल्म में नजर आई थीं, जो टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही सई मांजरेकर का नाम पंजाबी गायक गुरु रंधावा के साथ जोड़ा जाता है, अब इस मामले पर हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सई ने खुद ही चीजें साफ कर दी है सई ने सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए कहा कि वो फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं उम्र केवल 22 साल है, शादी के बारे में तो कई सालों बाद सोचूंगी, ये तो फिलहाल दिमाग में भी नहीं है सई ने कहा कि वो और गुरु रिलेशनशिप में नहीं हैं, वायरल फोटो को देखकर लोग कयास रहे थे लेकिन वो एक रोमांटिक सीन था, सई ने ये भी कहा कि वो अपनी लव लाइफ के बारे में भी कुछ नहीं सोच रही हैं d