अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
हाल ही में अभिनेत्री संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में दुखभरी दास्तां सुनाई।
अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बताते हुए अभिनेत्री भावुक हो गई।
व्लॉग में उन्होंने बताया कि उनके कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उन्हें सूनापना महसूस हो रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि उनके कुत्ते को किडनी की बीमारी थी और वह 15 साल की थी।
वह कुत्ते से जुड़े अपने अनुभवों को दर्शकों से शेयर करती हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपने दुखों के बारे में बताया कि पिता का निधन, मांं का निधन, मिसकैरेज और अब कुत्ते की मौत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।
संभावना सेठ की बात करें तो वह भोजपुरी आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 2’ , ‘खतरों के खिलाड़ी 4’ आदि कई शो में नजर आ चुकी हैं।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ ही नहीं, बल्कि इन फिल्मों के ट्रेलर का रन टाइम भी रहा लंबा