अमर उजाला
Wed, 29 May 2024
श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो वो हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये की फीस लेती हैं
श्वेता तिवारी ने 'आबरा का डाबरा', 'द पर्पल', 'बिन बुलाए बाराती' और 'मदहोशी' समेत कई फिल्मों में भी काम किया है
रोहित शेट्टी के साथ श्वेता की अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है, वो जल्द ही रोहित की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में अभिनय करती हुई दिखाई देंगी
रोहित और श्वेता स्टंट आधारित रिएलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी साथ नजर आ चुके हैं, इसके अलावा शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी श्वेता काम कर चुकी हैं
श्वेता तिवारी टीवी शो 'बिग बॉस' की विजेता रह चुकी हैं, सलमान खान कई सालों से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं
दोनों के बेहतर रिश्तों को इस बात से समझा जा सकता है कि सलमान खान ने श्वेता की बेटी पलक तिवारी को अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम दिया था, इतना ही नहीं उन्होंने पलक के पहले गाने 'बिजली बिजली' का प्रचार भी किया था
'कहीं उड़ मत जाना', कौआ बनीं उर्फी, साइंस भी हुआ फेल!