पलक तिवारी ने बताया उन्हें कैसा प्यार नहीं चाहिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपनी मां के जीवन से काफी कुछ सीखा है पलक ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में शादी और तलाक को लेकर बातचीत की पलक ने कहा कि अगर आपको लगता है कि आपके साथी के साथ कुछ गलत है तो उसे छोड़ देना सही होता है उन्होंने कहा कि शादी में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए पलक का मानना है कि इन सब चीजों से महिलाओं को ही सबसे ज्यादा जूझना पड़ता है उन्होंने कहा कि वो ऐसा प्यार नहीं चाहती हैं, जिसमें वो गलत को सही ठहराती जाएं, उन्होंने कहा कि लोगों में अच्छाई देखते जाने से भी नुकसान होता है ्