अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने यूजर्स को बहुत बड़ा चांस दिया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।
श्रीलीला ने शेयर की गई तस्वीरों में सबसे पहली फोटो जो साझा की है, वह है उनकी मां के साथ। इसमें वह अपनी मां की गोद में बैठी हुई दिख रही हैं और उनकी मां उन्हें दुलारती हुई नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री बैकलेस ब्लाउज के साथ क्रीम कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें मोतियों का वर्क हुआ है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कान में सिल्वर कलर का झुमका पहन रखा है, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
सभी तस्वीरों में अभिनेत्री शानदार पोज देती हुईं दिख रही हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि इसका कैप्शन यूजर बताएं और कुछ घंटो बाद उन्हें जो भी कैप्शन पसंद आएगा उसे वह अपनी पोस्ट का कैप्शन बनाएंगी।
अगर श्रीलीला के काम की बात करें तो वह इस समय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। हालांकि, अभी फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कियारा से लेकर सेरेना तक, मेट गाला में बेबी बंप के साथ शामिल हुए ये सेलेब्स