शाहरुख-संजय दत्त समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है ये अभिनेत्री

अमर उजाला

Fri, 26 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

अभिनेत्री सुमन रंगनाथन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 26 जुलाई, 1974 को हुआ था

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

सुमन ने 'फरेब', 'आखों में तुम हो', 'सीबीआई शंकर', 'एक स्त्री', 'आ अब लौट चलें', 'सौदा', 'डबल इंजन', 'हत्यारा', 'बागबान', 'डॉक्टर कृष्णा', 'हम हो गए आपके', 'बिंदास', 'कलाकार' और 'आगाज' समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

सुमन ने शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और अक्षय खन्ना के साथ भी काम किया है, वो हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में अलग-अलग भूमिका में नजर आ चुकी हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

उन्होंने फिल्म निर्माता बंटी वालिया से शादी रचाई थी, मगर साल 2007 में दोनों ने अपनी अलग राह चुन ली थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

इसके बाद सुमन ने कॉफी प्लांटर साजन चिनप्पा से अपना रिश्ता जोड़ते हुए 3 जून 2019 को उनसे शादी की थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

सुमन अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही हैं, उनका नाम अभिनेता, गायक, फिल्म निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर और अभिनेता राहुल रॉय के साथ जुड़ चुका है

Image Credit : इंस्टाग्राम @suman.ranganath.official

'मोहब्बतें' से रातों-रात स्टार बन गए थे जुगल हंसराज

इंस्टाग्राम
Read Now