तान्या ने लगातार रिजेक्ट होने पर बनाया था ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान अभिनेत्री तान्या मानिकतला को पिछली बार 'किल' फिल्म में देखा गया था उन्होंने वेब सीरीज 'फ्लेम्स' से अपने करियर की शुरूआत की थी तान्या ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए साक्षात्कार में बताया कि उनकी बड़ी बहन ने उन्हें एक्टिंग में जाने के लिए कहा था फ्लेम्स में काम करने के 10 महीने बाद उन्होंने जो-जो ऑडिशन दिया, सभी में रिजेक्ट हो गई थीं उन्होंने बहन के साथ ऑस्ट्रेलिया में बसने का प्लान बना लिया था और उसी दौरान ए सूटेबल बॉय में उन्हें काम करने का मौका मिल गया था इसके बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया था, तान्या ने मुंबईकर, फील्स लाइक इश्क, पीआई मीना और टूथ परी समेत कई सीरीज और फिल्मों में काम किया है d