अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री समुद्र किनारे डूबते सूरज को एंजाय करती दिख रही हैं।
शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की बिकनी टॉप के साथ स्काई ब्लू कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में तृप्ति डिमरी समुद्र किनारे सुकून से बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके शरीर पर सूरज की रोशनी सीधे पड़ रही है, जिस कारण उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है।
शेयर की गई एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बालों को ठीक करती दिख रही हैं।
वहीं, एक और तस्वीर में अभिनेत्री ने आसमान का नजारा डाला है, जो रेड और यलो कलर के साथ मिक्स होकर बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रहा है।
एक और तस्वीर में अभिनेत्री ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो डाली है, जिसमें पीछे अनंत समुद्र दिखाई पड़ रहा है वे पोज दे रही हैं।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि सुकून के पलों को अपने अंदर समेटती हुई।
तृप्ति के रूमर्ड ब्यायफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी उसी लोकेशन से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं, जहां की तस्वीरें अभिनेत्री ने पोस्ट की है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वहां एक साथ मौजूद हैं।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पाकिस्तान में पसंद की गईं ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में शाहरुख की फिल्म भी शामिल