अमर उजाला
Sun, 23 February 2025
हाल ही में अजीत कुमार और त्रिशा कृष्णन अभिनीत फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का पहला टीजर लांच किया गया है।
प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा फिल्म के 17 सेकेंड का टीजर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
इस टीजर में एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन, जो राम्या के किरदार में नजर आ रही हैं। उनका पहला लुक सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री पहले आश्चर्य वाले लुक में दिखती हैं फिर सुकून वाली प्रतिक्रिया देती दिखती हैं।
इस लुक ने फैंस के दिल में फिल्म को लेकर काफी सवाल पैदा कर दिए हैं।
फिल्म का निर्देशन रविचंद्रन द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इसका प्रोडक्शन नवीन यर्नेनी और रवि शंकर द्वारा किया जा रहा है।
इस फिल्म को सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
टीजर से पहले निर्देशक ने फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया था।
'एक शानदार इंसान को जन्मदिन मुबारक', आरती सिंह ने करण को दी बधाई