अमर उजाला
Tue, 18 June 2024
अभिनेत्री जोया हुसैन हाल ही में मनोज बाजपेयी की ‘भैयाजी’ में नजर आई हैं
फिल्म ‘मुक्काबाज’ में उन्होंने फीमेल लीड का किरदार निभाया है
हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने दिल्ली मेट्रो में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया
अभिनेत्री ने कहा कि दिल्ली की अपेक्षा वह मुंबई में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं
खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार वह अपने गुरुग्राम स्थित घर लौट रही थीं, तब कुछ लोगों ने उनका पीछा किया
उन्होंने बताया कि किसी तरह वह भागकर अपने घर पहुंचीं
इन दिनों जोया अभिनेता जिम सर्भ के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं
ताउम्र कुंवारी रहीं 'पंचायत' की अम्मी जी, कम उम्र में संभालीं जिम्मेदारियां