अमर उजाला
Wed, 9 July 2025
चार जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की कमाई जहां पहले दिन औसत से कम रही, तो वहीं वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की।
हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। ओपनिंग डे पर मल्टी स्टारर फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ कर छह करोड़ हो गई जबकि रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया।
वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में फिर से गिरावट देखने को मिली और सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
वहीं अब मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने मंगलवार को 2.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस तरह से फिल्म ने अब तक 22.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' से काफी पीछे चल रही है।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने अब तक 47.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मंगलवार को इस फिल्म ने 4.39 करोड़ का कलेक्शन किया।
मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शूटिंग हुई पूरी, साझा की यादगार तस्वीरें