अमर उजाला
Thu, 10 July 2025
आदित्य रॉय कपूर ने कल अपने इंस्टाग्राम पेज पर वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक लड़की का हाथ नजर आया।
आदित्य एक लड़की के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए। मगर किसी भी फोटो में लड़की का चेहरा नजर नहीं आया।
आदित्य की शेयर की गई तस्वीरों के बाद उनके फैंस ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी।
कुछ यूजर का कहना है कि अनन्या पांडे से ब्रेक के बाद आदित्य अब मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा को डेट कर रहे हैं।
जॉर्जिना गोवा से बिलॉन्ग करती हैं और माॅडलिंग की दुनिया में अलग पहचान रखती हैं। आदित्य रॉय कपूर ने अभी तक डेटिंग रूमर्ड पर रिएक्ट नहीं किया है।
पहले भी जब वह अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर डेट कर रहे थे तो अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था। पिछले साल ही इनका ब्रेकअप हुआ।
आदित्य रॉय कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान के अपोजिट नजर आए। इस रोमांटिक फिल्म में उनके किरदार को फैंस ने खूब सराहा है।
इन एक्टर्स ने पर्दे पर टीचर बन छू लिया सभी का दिल, बच्चों से बड़ों तक बनाया दीवाना