अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
इन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म ‘कालीधर लापता’ के प्रमोशन के दौरान ही अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्चर्या की एक खास सलाह का जिक्र किया, जिसने उनकी जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया है।
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से की गई बातचीत में अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘मैं आज भी सभी नेगेटिव रिव्यू, बातों पर ध्यान देने वाला इंसान हूं।’
वह आगे कहते हैं, ‘यह दुख की बात है कि हम इंसान पॉजिटिव के बजाय नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।’
अभिषेक यह भी बताते हैं कि कैसे पत्नी ऐश्वर्या राय की सलाह ने उनका यह नजरिया बदला है। वह कहते हैं, ‘ऐश्वर्या कहती हैं कि नेगेटिव बातों पर ध्यान क्यों दे रहे हो? पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दो। पॉजिटिव रहना बाकी चीजों से ज्यादा अहम है।’
पत्नी ऐश्वर्या राय की सलाह को अभिषेक फॉलो करते हैं। इस तरह अब वह नेगेटिविटी को आसानी से हैंडल करते हैं।
अभिषेक की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ की बात की जाए तो इसमें वह एक ऐसे शख्स का रोल कर रहे हैं, जो अपना सबकुछ खोकर, जिंदगी जीने का असल तरीका जाना पाता है।
रिद्धि डोगरा ने दिया जीवन का मूल मंत्र, बोलीं- ‘दिखावे में अपने जड़ों को ना भूलें’