अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
मशहूर कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। यह 13 मई से 24 मई तक चलेगा। इसमें भारत की तरफ से ऐश्वर्या राय दो दशकों से हिस्सा लेती रही हैं।
ऐश्वर्या ने हर बार कान में अपने लुक से लोगों को हैरान किया है। आइए डालते हैं उनके लुक पर एक नजर।
साल 2005 में एश्वर्या ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस ऑफ शोल्डर थी।
ऐश्वर्या ने साल 2006 में ऑफ शोल्डर फ्रॉक में अपना जलवा बिखेरा था। उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई थी।
ऐश्वर्या राय ने साल 2012 में कान में भारत के पारंपरिक परिधान साड़ी में एंट्री की थी।
साल 2014 में ऐश्वर्या ने ऑफ शोल्डर चुस्त ड्रेस में अपना कर्वी फिगर दिखाया था।
साल 2017 में ऐश्वर्या राय ऑफ शोल्डर फ्रॉक में नजर आई थीं। उनका ये लुक खूब पसंद किया गया था।
इसी तरह से एक्ट्रेस ने साल 2018 में ब्लू ड्रेस पहन कर कान में अपना जलवा दिखाया था। उनकी ये ड्रेस काफी लंबी थी।
साल 2023 में एश्वर्या ने अपने लुक में बड़ा बदलाव करते हुए एक स्कार्फ जैसी ड्रेस पहनी थी।
ये साल 2024 था। जब ऐश्वर्या ने अपने ब्लैक और गोल्डन गाउन से लोगों का दिल जीता था।
अवनीत के बाद अब अली फजल भी टॉम क्रूज से मिले, एक्टर से कही ये बात