25 साल बाद फिर से रिलीज होगी ऐश्वर्या राय की ये फिल्म ऐश्वर्या राय ने हाल ही में, मुख्य किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड जीता उन्हें मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए खिताब मिला अब ऐश्वर्या राय अपनी 25 साल पुरानी फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं आजकल कई पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है, ऐसे में ऐश्वर्या राय की भी एक फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है फिल्म का नाम है- ताल, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था, इसे 1999 में रिलीज किया गया था अब इस फिल्म को 20 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, फिल्म में अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने भी काम किया है d