हैंडलूम बनारसी साड़ी में कान की रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या

अमर उजाला

Thu, 22 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अब बुधवार रात को कान की मोस्ट अवेटेड सेलिब्रिटी ऐश्वर्या राय भी कान की रेड कार्पेट पर उतरीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या अपने चित-परिचित अंदाज में कान की रेड कार्पेट पर सभी को हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिखीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05

व्हाइट साड़ी और मांग में भरे सिंदूर वाले लुक में ऐश्वर्य ने कान में भारतीय संस्कृति को दिखाया।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

ऐश्वर्या ने इस बार कान के लिए भारत के दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

इस बार ऐश्वर्या बनारसी हैंडलूम साड़ी में कान की रेड कार्पेट पर उतरीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

इसके साथ उन्होंने लेयरिंग वाला स्टनिंग रूबी और अनकट डायमंड हार पहना, तो उनके रूबी चोकर सेट ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

ऐश्वर्या ने वाइट टिशू दुपट्टे को साथ लेकर अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दुपट्टे पर जरी बूटियों वाले वर्क के साथ ही साड़ी जैसा बॉर्डर बना है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachcha

‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ही नहीं, इन फिल्मों को भी देख टॉम क्रूज के हो जाएंगे दीवाने

एक्स- @TomCruise
Read Now