अजय देवगन की झोली में हैं ये सात फिल्में, लेकिन पहले कौन होगी हिट

अमर उजाला

Mon, 17 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय देवगन की पिछली फिल्म 'मैदान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और फिल्म पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

इंडस्ट्री में हिट और फ्लॉप का खेल तो चलता रहता है, लेकिन देखने वाली बात यह होती है कि कोई कलाकार कितनी जल्दी फिर से हिट फिल्म दे पाता है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय की झोली में फिलहाल कई फिल्में हैं, इनमें से कई तो उनकी हिट फिल्मों के सीक्वल ही हैं, उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें सबसे पहले 'औरों में कहां दम था' रिलीज होगी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

इसके बाद दिवाली पर 'सिंघम अगेन' और नवंबर में 'रेड 2' देखने को मिलेगी, वहीं, 1 मई, 2025 को 'दे दे प्यार दे 2' आएगी, उसी साल दिवाली पर 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के पांचवे भाग के आने की भी चर्चा है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

हिट फिल्म 'शैतान' का सीक्वल 2026 में रिलीज हो सकता है, रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 3' पर भी काम चल रहा है, अब देखने होगा कि इनमें से वो कौन सी फिल्म होगी, जो सबसे पहले हिट होगी 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

ब्रेकअप रूमर्स के बीच छुट्टियां मना रहे करण-तेजस्वी, साझा की तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now